॥ श्री राणीसती चालीसा ॥
श्री गुरु पद पंकज नमन, दूषित भाव सुधार ।
राणीसती सुविमल यश, बरणों मति अनुसार ॥
काम क्रोध मद लोभ में, भरम रहा संसार ।
शरण गहि करूणा मई, सुख सम्पति संचार ॥
॥ चौपाई ॥
नमो नमो श्री सती भवानी। जग विख्यात सभी मनमानी ॥१॥
नमो नमो संकटकु हरनि। मनवांछित पूरण सब करनी ॥२॥
नमो नमो जय जय जगदम्बा। भक्तन काज न होय विलम्बा ॥३॥
नमो नमो जय जय जग तारिणि। सेवक जन के काज सुधारिणि ॥४॥
दिव्यरूप सिर चूनड़ सोहे। जगमगात कुण्डल मन मोहे ॥५॥
मांग सिंदुर सुकाजर टीकी। गजमुक्ता नथ सुन्दर नीकी ॥६॥
गल वैजन्ति माल बिराजे। सोलहुँ साज बदन पे साजे ॥७॥
धन्य भाग गुरसामल जी को। महम डोकवा जन्म सती को ॥८॥
तनधनदास पतिवर पाये। आनन्द मंगल होत सवाये ॥९॥
जालीराम जी पुत्रवधु होके। वंस पवित्र किया कुल दो के ॥१०॥
पतिदेव रण मांय जुझारे। सती रूप हो शत्रू संहारे ॥११॥
पति संग ले सद्गति पाई। सुर मन हर्ष सुमन बरसाई ॥१२॥
धन्य धन्य उस राणाजी को। सुफल हुआ कर दरस सती को ॥१३॥
बिक्रम तेरह सौ बावन कुंकूं। मगंसौर बदी नौमी मंगलकू ॥१४॥
नगर हुँझनु प्रगटी माता। जग विख्यात सुमंगल दाता ॥१५॥
दूर देश के यात्री आवे। धूप दीप नैवैध चढ़ावे ॥१६॥
उखाड़ उछाड़ते है आनन्द से। पूजा तन मन धन श्रीफल से ॥१७॥
जात जडूला रात जगावे। जन जन दादी सभी मनावे ॥१८॥
पूजन पाठ पठन द्विज करते। वेद ध्वनि मुखसे उच्चरते ॥१९॥
नाना भांति भांति पकवाना। विप्रजनों को नित्य जिमाना ॥२०॥
श्रद्धा भक्ति सहित हरसाते। सेवक मन वंछित फल पाते ॥२१॥
जय जय कार करे नर नारी। श्री राणी सती की बलहारी ॥२२॥
सिंह द्वार नित नोबत बाजे। होत सिंगार साज अति साजे ॥२३॥
रत्न सिहासन झलके नीको। पलपल छिनछिन ध्यान सती को ॥२४॥
भाद्र कृष्ण मावस दिन लीला। भरता मेला रंग रंगीला ॥२५॥
भक्त सुजन की सकड़ भीड़ है। दरसन के हित नही छीड़ है ॥२६॥
अटल भूवन में ज्योति तिहारी। तेज पूंज जग मां उजियारी ॥२७॥
आदि शक्ति में मिली ज्योति है। देश देश में भवन भौति है ॥२८॥
नाना विधि सौं पूजा करते। निशदिन ध्यान तिहारो धरते ॥२९॥
कष्ट निवारणी दुःख नासिनी। करूणामयी झुन्झुनु वासिनी ॥३०॥
प्रथम सती नारायणी नामा। द्वादश और हुई इसी थामा ॥३१॥
तिहुँ लोक में कीरति छाई। श्री राणीसती फिरी दुहाई ॥३२॥
सुबह शाम आरती उतारे। नोबत घन्टा ध्वनि टंकारे ॥३३॥
राग छतीसों बाजा बाजे। तेरह मण्ड सुन्दर अति साजे ॥३४॥
त्राहि-त्राहि में शरण आपकी। पूरो मन की आस दास की ॥३५॥
मुझको एक भरोसा तेरा। आन सुधारो कारज मेरा ॥३६॥
पूजन जप तप नेम न जानुं। निर्मल महिमा नित्य बखानुं ॥३७॥
भक्तन की आपत्ति हर लेनी। पुत्र पौत्र सम्पति वर देनी ॥३८॥
पढ़े चालीसा जो सतबारा। होय सिद्ध मन मांहि बिचारा ॥३९॥
थारो भगत शरण ली थारी। क्षमा करो सब चूक हमारी ॥४०॥
॥ दोहा ॥
दुःख आपद विपदा हरण जग जीवन आधार ।
बिगरी बात सुधारिये, सब अपराध बिसाद ॥
(मातश्री राणी सतीजी की जय)
ॐ शक्तिधाम सुरत
॥ श्री राणीसतीजी अम्बाष्टक ॥
卐
जय दादी
卐
बाल समय सखि संग रही, मन मांहि उमंग सों नेह निहारो।
स्नेहलता घर मात पिता, धन्य भाग्य घड़ी मन मांहि बिचारो।
बोलत अमृत बानि सुबानियों, जान गई जग तेज उजारो।
को नहि जानत है जग में, श्री राणीसतीजी नाम तिहारो ॥ १ ॥
संग पति घर आय रही सती, राह में जंग हुयो अति भारी।
तनधन दास लड़े बहु भाँति हूं, वीर गति रण मांय जुझारौ।
लखि तेजकुं शत्रु सैन्य भजि, पति संग जरी सती रूप निहारो ॥ २ ॥ को
देवाङ्गनायें ले विमान खड़ी, मुस्कान सहित चित चाव निहारी।
कर हार सुमन ढिग आन सती, अति प्रेम से माल गले बिच द्वारो।
झुंझनू देश लुभाय गई, दरशन कर राणा ने जन्म सुधारो ॥ ३ ॥ को
भक्तन के नित काज सरे, हित में चित से मन भौति उभारो।
जात जंडूला रात जगे, श्री मात सती निज दास उबारो।
कौटिक चन्द्र प्रकाश लखावत, हो तुम नाश सुज्ञान पसारो ॥ ४ ॥ को
दीन कई जन तार दिये, उपहार किये रुजगार निहारो।
काज सुधार सुसरजन हार, मेरी यह पुकार पे दास उबारो।
नैया पतवार तुही करतार, हर बार घड़ी इक तेरो सहारो ॥ ५ ॥ को
पूर्ण कला जग जान रही, है नाम तिहारो बड़ो ही प्यारो।
धन धान दिये परिवार दिये, बहु काम किये नर ज्ञान विचारो।
कोटि विधन टारो सगरे, श्रीमात सती मम बात सुधारो ॥ ६ ॥ को
और सभी जग रूठे चाहे, इक आपको रूठनो नाहि गँवारो।
क्लेश हरो मन मोद भरो, तन की विपदा सब दूरि बिहारी।
मात मेरी सुन बात सही, हर बार कही अब बेगि उबारो ॥ ७ ॥ को
दास तेरा हू में आश लगाये, उजास करो शरणागति घारो।
बैन हरो ना अब देर करो, सती मात जो संकट होय हमारो ॥ ८ ॥ को
॥ दोहा ॥
पति संग हिल मिल रही, मन उमंग है भौति ।
खेड़वाल "गोपी" कहे, सती जागती ज्योति ॥ १ ॥
तन मन की व्याधा मिटे, कर्म रेख मिट जाय ।
सुत दास धन सम्पदा, मिले शान्ति हरपाय ॥ २ ॥
दि सहख अष्टादशे, विक्रम सम्वत् जान।
प्रथम जैष्ठ कृष्णाऽष्टमी, चन्द्रवार शुभ जान ॥ ३ ॥
नित्य नेम करि पाठ यह, सकल कष्ट टल जाय।
होय प्रसत्र राणी सती, च्यार पदारथ पाय ॥ ४ ॥
(मात श्री राणीसतीजी की जय)