समर्पण, भक्ति और सेवा के प्रतीक इस मंदिर ने वर्षों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक
ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया है।
सेवा एवं सामाजिक कार्य
1. शिक्षा सहायता: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में सहायता की जाती है।
2. चिकित्सा सहायता: जरूरतमंद रोगियों को दवाइयों की सहायता प्रदान की जाती है।
3. सुरक्षा अभियान: निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।
4. वृक्षारोपण: वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समय-समय पर पौधारोपण के कार्यक्रम किए जाते
हैं।
5. महिला सहायता: माननीय गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी के सानिध्य में
1100 विधवा बहनों को निःशुल्क राशन किट वितरित की गई तथा समय-समय पर वितरण किया जाता है।
6. शैक्षणिक संरचना: पानी गांव, पलसाना (सूरत) स्थित स्कूल में चार क्लासरूम बनाए गए।
7. सुलभ सुविधा: मंदिर में जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है।
8. अन्न सेवा: प्रत्येक अमावस्या को गरीबों को भोजन कराया जाता है।
9. स्वास्थ्य सेवा: पिछले 23 वर्षों से निरंतर होम्योपैथिक औषधालय संचालित है।
अब यह सुबह और शाम दोनों समय खुला रहता है, जिससे 700–800 लोगों को प्रतिमाह लाभ मिलता है।
10. शनिवार सेवा: प्रत्येक शनिवार को शनि देव मंदिर,
उधना–मगदल्ला रोड पर गरीबों को भोजन कराया जाता है।
11. पेयजल व्यवस्था: गोल्डन पार्क बिल्डिंग रोड की ओर
राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
1993-आज तक: सामाजिक कार्य
श्री राणी सती दादीजी मंदिर सूरत की निर्माण यात्रा एक प्रेरणादायक गाथा है।
इसकी शुरुआत एक साधारण सी जगह से हुई थी जहाँ कुछ भक्त मिलकर कीर्तन और पूजा करते थे।
प्रारंभिक दिनों में मंदिर की कोई स्थायी संरचना नहीं थी।